राजसमंद, 25 जून: नाथद्वारा की दो होनहार तैराक बेटियों ने जिला स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मेवाड़ क्लब तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता में माद्री आशीष कुमार सिंह ने 100, 200 और 400 मीटर फ्री स्टाइल में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि पोषिता माली ने बैक स्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 2 जुलाई से उदयपुर के खेलगांव में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ी प्रतिदिन करीब चार घंटे अभ्यास करती हैं।