राजकीय कार्य के प्रति समर्पण भाव : नमित मेहता

Share

आबकारी आयुक्त ने आरएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सेवानिवृ Ÿ समारोह में दी शुभकामनाएं
उदयपुर, 31 अगस्त:
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि आरएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने राजकीय सेवा के तहत पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य किया है जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र है। राजकीय सेवा से निवृत्त होने के पश्चात् वे भावी जीवन में स्वस्थ रहते हुए कुशलता से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सक्रिय रहेंगे ऐसी शुभकामनाएं प्रेषित करते है। सेवानिवृत्त समारोह में आबकारी आयुक्त मेहता सहित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
सेवानिवृत्त समारोह में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने पगड़ी एवं माला पहनाते हुए श्री अनिल कुमार शर्मा को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, विŸिाय सलाहकार सुनिता विजय सहित समस्त अधिकारियों व कार्मिकों ने अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन श्री अनिल कुमार शर्मा के साथ कार्य के अनुभव एवं राजकीय सेवा के प्रति उनकी निष्ठा व कर्मठता संस्मरण व्यक्त किए। अन्त में श्री शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
आबकारी आयुक्त 3 सितम्बर को लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी
आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से गुरूवार, 3 सितंबर 2026 को सांय 5 बजे से प्रस्तावित है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में आबकारी राजस्व, मदिरा उठाव, आबकारी बंदोबस्त, निरोधात्मक गतिविधियां, बकाया वसूली संबंधी समीक्षा की जाएगी। विडियों कॉन्फ्रेंस में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी संबंधित क्षेत्र के वीसी कक्ष के माध्यम से शामिल होंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत ने दी।