साकरोदा स्थित श्री ताका जी बावजी मंदिर में होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा
फतहनगर, 31 अगस्त: 24 श्रेणी पालीवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 सितंबर को साकरोदा स्थित श्री ताका जी बावजी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति खमनोर के निर्देशन में पालीवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समाज पदाधिकारियों की बैठक सेवा समिति अध्यक्ष बद्रीलाल पालीवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि लक्ष्मीलाल पालीवाल एवं मांगीलाल पालीवाल रहे। सेवा समिति महामंत्री भगवतीलाल पालीवाल ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। पालीवाल फाउंडेशन के चेयरपर्सन जगदीश चंद्र पालीवाल ने समारोह में भोजन, टेंट, साउंड, पुरस्कार, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
प्रतिभाओं की सूची पर चर्चा
समारोह संयोजक देवीलाल पालीवाल ने सम्मानित किए जाने वाले प्रतिभागियों की सूची और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। छगनलाल पालीवाल पिपलांत्री और सत्यनारायण पालीवाल सालोर ने आयोजन को लेकर सुझाव दिए। बैठक में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ओंकारलाल पालीवाल, संगठन मंत्री प्रकाश पालीवाल, चंद्रकांत पालीवाल ओडन, जानकीलाल व्यास, सुरेशनारायण पालीवाल, धर्मनारायण पालीवाल जावद, कोतवाल देवीलाल पालीवाल, राजेश पालीवाल धोइंदा, गिरिराज व्यास मुंडोल, खुमाणजी भैसाकमेड, गिरीश पालीवाल धोइंदा एवं नरेश पालीवाल उसर सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।