महाराणा भूपाल अस्पताल के श्रमिकों की समस्याओं को लेकर श्रम आयुक्त से वार्ता

Share

कुशल श्रमिकों से अकुशल श्रमिकों का वेतन देने का आरोप, दोनों संवेदकों को साथ लाने के निर्देश
उदयपुर, 19 सितम्बर:
महाराणा भूपाल अस्पताल के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर उदयपुर संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय में वार्ता हुई। संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी की उपस्थिति में इंटक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली और प्रदेश महामंत्री नारायण गुर्जर ने कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। वार्ता में संघ के अध्यक्ष राजेश चौहान एवं महामंत्री अशोक कल्याणा भी मौजूद रहे।
श्रीमाली ने कहा कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों से कार्य कुशल श्रमिकों का कराया जा रहा है, जबकि उन्हें वेतन अकुशल श्रमिकों के अनुसार दिया जा रहा है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुरूप वेतन दिलाने की मांग रखी।
मामले में संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने 28 सितम्बर 2026 को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राहुल जैन को दोनों संवेदकों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रमिकों की समस्याओं पर आगे की कार्रवाई की जा सके।