मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज का दीपावली स्नेह मिलन 15 को

Share

उदयपुर, 4 नवम्बर : मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज, उदयपुर की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह 15 नवंबर रविवार को शाम 3 बजे स्वागत वाटिका, हिरण मगरी सेक्टर-3 में आयोजित होगा। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में समाज के संरक्षक का मनोनयन और आगामी कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा होगी। छात्र-छात्राएं धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आमंत्रित अतिथियों और भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा के प्रति जागरूकता और मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाना है। समारोह के समापन पर सामूहिक स्नेह भोज होगा।