सुर संगम ने दी सुमन कल्याणपुर को स्वरांजलि

Share


उदयपुर, 15 जून: शहर के प्रतिष्ठित सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप ने पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में 17 कलाकारों ने दो चरणों में 34 सदाबहार गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक और संगीतमय बना दिया। ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने कहा कि संगीत जगत ने एक महान गायिका को खो दिया है। कार्यक्रम में सुमन कल्याणपुर और एस.पी. बालासुब्रमण्यम के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान नए सदस्यों का स्वागत और बेस्ट सिंगर सम्मान भी प्रदान किया गया।