डॉ. आर.ए. कौशिक बने अनुसंधान निदेशक

Share

ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में मिली अहम जिम्मेदारी
उदयपुर, 14 अप्रैल:
डॉ. आर. ए. कौशिक को राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में निदेशक (अनुसंधान) पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और उत्कृष्ट योगदान का परिणाम मानी जा रही है।
डॉ. कौशिक इससे पूर्व महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर से निदेशक (प्रसार शिक्षा) एवं डीन (मत्स्यिकी) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
डॉ. कौशिक के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों और वैज्ञानिक समुदाय को लाभ होगा।
विश्वविद्यालय परिवार और सहयोगियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।