सोजतिया जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन 18 जून तक बढ़ाई गई

Share

सोने के दाम घटे तो बढ़ा ज्वेलरी खरीदने का उत्साह
उदयपुर, 13 जून:
कोर्ट चौराहा स्थित सोजतिया ज्वेलर्स में चल रही सोजतिया जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन को ग्राहकों की बढ़ती रुचि के चलते 18 जून तक बढ़ा दिया गया है। डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि हाल के दिनों में सोने की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारी को नया बल मिला है। विवाह और मांगलिक आयोजनों वाले परिवार बड़ी संख्या में एग्जीबिशन पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कम वजन और आकर्षक डिजाइनों वाली लाइट वेट ज्वेलरी तैयार की जा रही है।

डॉ. ध्रुव सोजतिया ने कहा कि वर्तमान में 18 और 14 कैरेट ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि यह मजबूत, आकर्षक और बजट के अनुरूप होती है। नेहल सोजतिया ने बताया कि एग्जीबिशन के अंतिम दिनों में मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत विशेष छूट भी दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिल रहा है।