रासलीला और छप्पन भोग से भक्तिमय हुआ कथा महोत्सव

Share

राधा-रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
उदयपुर, 13 जून:
श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा (छः बैठक) द्वारा माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। कथावाचक अनंतराम शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, गोपियों के प्रेम और राधा-रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरा पांडाल जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।

महासभा अध्यक्ष एडवोकेट हेमेन्द्र पंडियार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जसोदा बहन मोदी एवं अशोक मोदी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर दशोरा ने इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया। महामंत्री कन्हैयालाल नैणावा ने 16 जून को होने वाले धार्मिक जुलूस में समाजजनों से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। छप्पन भोग महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।