झाड़ोल पुलिस की नाकाबंदी में कार्रवाई, वैध दस्तावेज और रॉयल्टी रसीद नहीं दिखा सका चालक
उदयपुर, 8 अगस्त: झाड़ोल थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा डंपर जब्त किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध डंपर को रोककर चालक से बजरी परिवहन और खनन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं रॉयल्टी रसीद मांगी, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल नाकाबंदी की। इस दौरान डंपर RJ 27 GD 0192 को रोककर जांच की गई। डंपर में बजरी भरी हुई थी। चालक से परिवहन एवं खनन संबंधी आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन वह दस्तावेज पेश करने में असफल रहा।
इसके बाद पुलिस ने डंपर को अवैध बजरी सहित जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया। पुलिस ने मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई, वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी करनाराम के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।