लेपर्ड के हमले से बाल-बाल बचा किसान

Share

उदयपुर, 1 अप्रेल : गोगुंदा क्षेत्र के लोसिंग गांव में खेत पर काम कर रहे किसान पर लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया, लेकिन बंदरों और ग्रामीणों के शोर से उसकी जान बच गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब वार्ड पंच तुलसीराम पालीवाल (55) गेहूं की कटाई के बाद पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे।
इसी दौरान झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने उनकी गर्दन पर पंजा मार दिया। अचानक हुए हमले के बीच आसपास मौजूद बंदरों का झुंड सक्रिय हो गया और ग्रामीणों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे घबराकर लेपर्ड मौके से भाग गया।
तुलसीराम ने कहा कि “दो बंदर हनुमान बनकर आए और मेरी जान बच गई।” हमले में उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।