भानुकुमार शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि, गौशाला में की सेवा

Share

उदयपुर, 29 अक्टूबर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को उदयपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भानुकुमार शास्त्री स्मृति संस्थान की ओर से सेक्टर-14 स्थित राष्ट्रभारती एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने कहा कि भानुजी का जीवन विचारनिष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और सार्वजनिक प्रतिबद्धता की प्रेरक मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्वों की जयंती मनाने की सार्थकता उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने में है। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पानेरियों की मादड़ी स्थित अपना घर गौशाला में गौसेवा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी परसराम सूयल ने की। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित रहे।