उदयपुर पहुंचे पूर्व सीएम गहलोत, फतहसागर किनारे कार्यकर्ताओं संग पी चाय
Admin
Share
उदयपुर, 29 अगस्त : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत शनिवार शाम उदयपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गहलोत के आगमन की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। फतहसागर किनारे कार्यकर्ताओं संग चाय एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद गहलोत फतहसागर झील किनारे पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चाय पी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ सहित जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। गहलोत ने कार्यकर्ताओं से उदयपुर में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की और संगठन की स्थिति तथा चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और चुनाव को लेकर अपनी बात उनके सामने रखी। रविवार को प्रतापगढ़ दौरा पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार रात उदयपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार सुबह वे प्रतापगढ़ के लिए रवाना होंगे। उनके प्रतापगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। उदयपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच गहलोत का कार्यकर्ताओं से संवाद राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।