राज्यपाल बागडे रविवार को उदयपुर दौरे पर

Share

उदयपुर, 22 अगस्त: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को उदयपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रातः 10 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
श्री बागडे सड़क मार्ग सडक मार्ग से श्री एकलिंगनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल मठाठा, कैलाशपुरी स्थित बप्पा रावल पैनोरमा का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात राज्यपाल श्री बागडे पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी पहुंचकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर जयपुर के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।