सरकारी स्कूलों को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनने देंगे

Share

शैक्षिक महासंघ ने बाहरी हस्तक्षेप का किया विरोध, नियमों के पालन की मांग
बांसवाड़ा, 22 अगस्त:
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों और बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त रखने की मांग की है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ऋषिन चौबीसा ने बगरू के सरकारी स्कूल में बाहरी लोगों के निरीक्षण के प्रयास के दौरान हुए विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। स्कूल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन की निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। महासंघ ने कहा कि स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं, राजनीतिक संघर्ष के नहीं। संगठन ने सरकार के दिशा-निर्देशों का समर्थन करते हुए शिक्षकों पर राजनीतिक दबाव का भी विरोध किया। बैठक में प्रदेश और संभाग स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।