खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट का आज भव्य शुभारंभ

Share

75 वर्षों की विरासत के साथ आधुनिक शॉपिंग का नया ठिकाना
उदयपुर, 12 अप्रैल:
शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्थान “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” अपने 75 वर्षों के गौरवशाली सफर को नई ऊंचाई देते हुए आज भव्य शुभारंभ करने जा रहा है। आरके सर्किल, सोभागपुरा लिंक रोड पर स्थापित यह प्रीमियम स्टोर आधुनिक सुविधाओं और विविध उत्पादों के साथ ग्राहकों को उत्कृष्ट शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।
संस्थान के पार्टनर्स सांची सिधवानी, कांची वधवा और मेहुल मित्तल ने बताया कि स्टोर को वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है। यहां फाइन क्रॉकरी, आकर्षक ग्लासवेयर, आधुनिक किचनवेयर, कट्लरी, दैनिक उपयोग की उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री, नवीनतम किचन अप्लायंसेस और गिफ्टिंग आइटम्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।
उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और आकर्षक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस अवसर पर निवृत्ति कुमारी मेवाड़ द्वारा स्टोर का उद्घाटन किया जाएगा। संस्थान ने विश्वास जताया कि यह स्टोर शहरवासियों के लिए एक प्रीमियम शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा, जहां गुणवत्ता, डिजाइन और सुविधा का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।