प्रैक्टिकल नॉलेज और मार्गदर्शन से मिली बड़ी सफलता
उदयपुर, 12 अप्रैल: शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पीएसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने एसीसीए परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज, नियमित मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जाता है, जिससे वे हर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस वर्ष चार विद्यार्थियों—प्रथम नेभनानी, हुसैन अली बोहरा, साक्षी काबरा और इशांत सोमानी—ने एसीसीए एफिलिएट बनकर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें।