पार्श्वनाथ ट्रैवल्स की नई ‘बुलेट कोच’ बसों का भव्य लोकार्पण

Share

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बसें यात्रियों को देंगी बेहतर और आरामदायक सफर का अनुभव
उदयपुर, 23 अगस्त:
पार्श्वनाथ ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड एवं परिवार की ओर से नई और अत्याधुनिक ‘बुलेट कोच’ बसों का भव्य शुभारंभ एवं लोकार्पण समारोह रविवार को केशव नगर स्थित शुभ मंगल गार्डन एंड रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में नई बसों का लोकार्पण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा रहे, जबकि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने समारोह की अध्यक्षता की। चैंबर ऑफ कॉमर्स, उदयपुर के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने नई बसों का लोकार्पण किया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सुंदरलाल मांड़ावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्श्वनाथ ट्रैवल्स के संचालकों एवं परिवारजनों ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में नई ‘बुलेट कोच’ बसों की सुविधाओं और यात्रियों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले बेहतर सफर के अनुभव की जानकारी दी गई।
पार्श्वनाथ ट्रेवल्स के प्रबंध निदेशक (MD) गजेंद्र दुग्गड़ ने बताया कि ट्रैवल्स की ओर से यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और बेहतर परिवहन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बसों को सेवा में शामिल किया गया है। कंपनी ने देश के प्रमुख शहरों जैसे अहमदाबाद, उदयपुर, नाथद्वारा और सांवरिया जी के यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि लोग आसानी से अपनी टिकट बुक करवा सकें।