उदयपुर, 4 अप्रैल: शहर के दिवाकर मोटर्स में नई रिनॉल्ट डस्टर का भव्य अनावरण उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों, ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज त्रिवेदी और निदेशक राजीव नामजोशी ने वाहन का अनावरण किया। नामजोशी ने बताया कि नई डस्टर मजबूती, आधुनिक तकनीक और शानदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन संगम है। इसमें टर्बो टीसीई इंजन, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक कनेक्टिविटी दी गई है। आकर्षक डिजाइन और उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खास बनाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने टेस्ट ड्राइव में भी रुचि दिखाई। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा भी की गई।