ओरल कैंसर अवेयरनेस पोस्टर प्रतियोगिता

Share

उदयपुर, 4 अप्रैल: पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में नेशनल ओरल कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मुख कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। “आई कैन, यू कैन, वी कैन, इंडिया कैन” थीम पर छात्रों ने तंबाकू के दुष्प्रभाव और शुरुआती जांच के महत्व को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। आयोजक डॉ. शेरिन नदुम्पिलिल और डॉ. जूही सोनी ने बताया कि छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि जागरूकता और सही जीवनशैली से ही इस बीमारी पर नियंत्रण संभव है। अंत में सभी को समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।