लव यू पापा – सीजन 2 में प्रतिभाओं का सम्मान, मिरांश फाउंडेशन के साथ समाजसेवा के नए अध्याय का शुभारंभ”

Share


उदयपुर, 22 जून: पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित “लव यू पापा – सीजन 2” का भव्य आयोजन मिताली इवेंट्स एवं गीतांजली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं शहरवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ नवकार मंत्र एवं गणेश वंदना द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा संस्कृति एवं संस्कार विहीन आज की आधुनिक दुनिया का एक किस्सा है की पिता ने अनुरोध किया की एक बार मेरी बेटी से मुझे मिलना है लव जेहाद व धर्मान्तरण के मामले मे जब बेटी से पूछा बता बेटा यह कौन है तो उसने पिता को पहचाना नहीं इस पल उस पिता पर क्या गुजरी जिसने पाल पोश कर बड़ा किया, मिताली इवेंट इन पारिवारिक मूल्यों रिश्तो की गहरायो व समझ बच्चो मे आये इसका प्रयास कर रही है
वही वन विभाग के उप वन संरक्षक (डीएफओ) राजकुमार जैन ने कहा इस तरह प्रोग्राम होना बहुत जरूरी है आजकल रिश्तों के मायने खत्म होते जा रहे है ऐसे में इस तरह के प्रोग्राम करने से पारिवारिक मूल्यों के महत्व बने रहते है,
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, राजसमंद अशोक रांका ने कहा की पारिवारिक मूल्यों या भारतीय संस्कृति के उत्थान के जब भी कार्यक्रम हो में हमेशा सहयोग कि लिए तत्पर हूँ
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्तकर्ता निर्मल यादव,विंधम गार्डन के निदेशक दुर्गेश कुमावत वैभव कुमावत वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रखर वक्ता डॉ. राजश्री गाँधी, मुकेश कोठारी, राजेश शर्मा (क्रियेशन ग्रुप), पुष्पेंद्र परमार, हर्वंश योगिराज जैन,दिपक शर्मा, सुभाष कोठारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से स्थापित “मिरांश फाउंडेशन” के लोगो का विधिवत अनावरण किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री जीनल माधवानी, मंत्री श्री कुणाल बड़ोला एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रियांशु बाबेल की उपस्थिति में संस्था की भावी योजनाओं एवं सामाजिक उद्देश्यों की जानकारी साझा की गई।
फाउंडेशन की संस्थापक मिताली जैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि मिरांश फाउंडेशन समाज सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, प्रतिभा प्रोत्साहन एवं जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने, व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं एवं महिलाओं को व्यवसाय और रोजगार से जोड़ने हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, रील क्रिएशन प्रतियोगिता एवं विशेष आकर्षण फादर्स प्रीमियर लीग के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम
फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान – आयांश एवं दीपक पांडे
• द्वितीय स्थान – प्रबलीन, अश्मित एवं गुरबचन सिंह
• तृतीय स्थान – कियान एवं जितेंद्र जैन

फादर्स प्रीमियर लीग
• विजेता – टीम पर्वत (आहूजा टीम)
• उपविजेता – टीम हिमालय (राजीव सुराना टीम)
• सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – दीपक शर्मा

गायन प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान – कुमुद एवं भूपेंद्र डांगी
• द्वितीय स्थान – दिग्दर्शन भट्ट
• तृतीय स्थान – नारायण सालवी

नृत्य प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान – सौम्या बैराठी
• द्वितीय स्थान – देवव्रज एवं जितेंद्र खत्री
• तृतीय स्थान – कामाक्ष सिंह

रील क्रिएशन प्रतियोगिता
• विजेता – मायरा एवं सौरभ खमेसरा
प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार एवं उपहार अरुणोदय इम्पेक्स , सुरों की मंडली, क्रेजी नट्स, इंदिरिया ज्वेलर्स, होटल रैबिट रत्नम तथा मिताली फूड एंड बेवरेजेस के सौजन्य से प्रदान किए गए।

सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि परिवारों के बीच प्रेम, सम्मान, संवाद एवं भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनते हैं। साथ ही ये मंच नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन श्री हर्वंश योगिराज जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि अंत में श्री मनोज बाबेल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन की सफलता में कुणाल बडोला, सलोनी व्यास, नीतु बाबेल,डॉ बलदीप शर्मा, अमित पोरवाल जैन,मिताली इवेंट्स की संपूर्ण टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं शहरवासियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बना दिया।

“लव यू पापा – सीजन 2” ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब परिवार, संस्कार, सामाजिक चेतना और प्रतिभा एक मंच पर एकत्रित होते हैं, तब आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं रहता, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बन जाता है।