अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Share


उदयपुर, 22 जून: उदयपुर जिला ओलंपिक संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की पूर्व संध्या पर खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। होटल कजरी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह में कैनोइंग खिलाड़ी कनिष्का कुमावत, पावरलिफ्टर गौरव साहू, शतरंज खिलाड़ी दक्षिता कुमावत सहित 15 खिलाड़ियों तथा 12 प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह, उपरणा और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल संघों के पदाधिकारी और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।