हिंदुस्तान जिंक ने ग्रीन हाइड्रोजन पर बढ़ाया कदम

Share

एडवांटेक और एरो ईगल के साथ किया एमओयू
उदयपुर, 22 जून:
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों की संभावनाओं को तलाशने के लिए एडवांटेक एसोसिएट्स एलएलपी और एरो ईगल ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। कंपनी भारत की खनन क्षेत्र में हाइड्रोजन फ्यूल पर काम शुरू करने वाली पहली कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि यह पहल भारी मशीनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने और सस्टेनेबल माइनिंग को बढ़ावा देने में मदद करेगी। परियोजना के तहत हाइड्रोजन उत्पादन, स्टोरेज, सप्लाई सिस्टम और हाइड्रोजन आधारित मशीनों की व्यवहार्यता का अध्ययन किया जाएगा। यह पहल कंपनी के 2050 तक नेट-जीरो लक्ष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।