बेटी दिवस पर बालिकाओं का सम्मान

Share

उदयपुर, 5 अक्टूबर: राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान साहित्य अकादमी और राष्ट्रीय नवयुग ज्ञान सागर सेवा संस्थान, हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में काव्य पाठ एवं संतोष देवी स्मृति प्रतिभाशाली बालिका सम्मान समारोह हुआ। राजस्थान साहित्य अकादमी के पुस्तकालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा और सहशैक्षिक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. मंजु चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रकांता बंसल ने बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके खिलाफ अत्याचार समाप्त करने की बात कही। डॉ. मधु अग्रवाल ने काव्य प्रस्तुति दी। स्थानीय कवयित्रियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुसुमलता टेलर ने किया।