हेमराज बने एबीवीपी महानगर अध्यक्ष

Share


उदयपुर, 5 अक्टूबर
: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उदयपुर महानगर का ‘छात्र शंखनाद 2026’ कार्यक्रम महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें नई महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डॉ. हेमराज चौधरी को महानगर अध्यक्ष और कोमल वैष्णव को महानगर मंत्री निर्वाचित किया गया। पार्थ दीक्षित, खुशी चौहान, शुभम बिश्नोई और विकास चौधरी को सह-मंत्री का दायित्व दिया गया। नवनिर्वाचित महानगर मंत्री कोमल वैष्णव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की समस्याओं और हितों को लेकर लगातार कार्य करती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और आगामी गतिविधियों को लेकर प्रतिबद्धता जताई।