जनजाति बाहुल्य कोटड़ा के राजकीय महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण

Share

कोटड़ा, 21 सितम्बर: जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय कोटड़ा में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। डिजिटल तकनीक से युक्त इस कक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने तथा आधुनिक अध्ययन सामग्री तक पहुंच का अवसर मिलेगा। मंत्री खराड़ी ने कहा कि जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। आधुनिक तकनीक से जुड़ी सुविधाएं विद्यार्थियों की पढ़ाई को नई दिशा देने के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि कोटड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोकार्पण समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षण स्टाफ, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।