युवा खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच पर पहुंचने का अवसर
उदयपुर, 12 अप्रैल:खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 12 से 16 अप्रैल तक इंडियन बेस्ट बॉक्सर चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस ट्रायल में 10 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। चयनित खिलाड़ियों को आगे प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि चयन प्रक्रिया प्रशिक्षित कोचों की देखरेख में पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। साथ ही खिलाड़ियों में अनुशासन, फिटनेस और खेल भावना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभिभावकों से भी बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई है।