नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Share

योग, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर
उदयपुर, 12 अप्रैल:
आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गोखर मगरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजयपाल सिंह सिसोदिया और जोगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज के समय में तनाव, सोशल मीडिया और गलत संगति के कारण युवा नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए घातक है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मोबाइल की लत को भी नशे के समान बताया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और पंपलेट वितरित किए गए।