अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को मनाया जाएगा

Share

मानव सेवा ही नर्सिंग का मूल सिद्धांत : नरेश पूर्बिया
उदयपुर, 11 मई:
फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती पर 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया जाएगा। एमबी हॉस्पिटल के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नरेश पूर्बिया ने बताया कि फ्लोरेंस नाइटेंगल आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक थीं और उन्होंने क्रीमियन युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की सेवा कर नर्सिंग को नई पहचान दी।
उन्होंने बताया कि नर्सिंग का मुख्य उद्देश्य रोगियों की सेवा, उचित मार्गदर्शन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। कोरोना काल में नर्सिंगकर्मियों ने लगातार सेवाएं दीं। पूर्बिया ने रक्तदान, योग, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवाओं में सक्रिय भागीदारी का भी उल्लेख किया।