RGHS योजना के विरोध में 13 मई को ज्ञापन देंगे पेंशनर

Share

उदयपुर, 11 मई: राजस्थान पेंशनर समाज उदयपुर द्वारा RGHS योजना को अन्य एजेंसी को सौंपने के विरोध में 13 मई को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
समाज अध्यक्ष भंवर सेठ ने बताया कि यह योजना वर्षों से कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हित में संचालित हो रही है। पेंशनर समाज ने मांग की है कि योजना को पूर्ववत जारी रखा जाए और समस्याओं का समाधान किया जाए।
जिला मंत्री बाबूलाल जैन ने अधिकाधिक पेंशनरों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की।