बारिश की कामना को निकली कलश यात्रा

Share


उदयपुर: उदयपुर में लंबे समय से बारिश नहीं होने के बीच अच्छी वर्षा की कामना को लेकर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार को श्री आकाश वागरेचा के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई, जिसे उदयपुर विधायक ताराचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा काले किवाड़ से शुरू होकर फतहसागर होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। रास्ते में फतेश्वर महादेव मंदिर पर मेवाड़ की परंपरा के अनुसार मटकी फोड़ अनुष्ठान किया गया। इसके बाद नीलकंठ महादेव मंदिर में कलश यात्रा का समापन हुआ। यहां भव्य हवन-यज्ञ और इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए ‘इंद्रप्रसादी’ यानी उजमड़ी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।