उदयपुर: भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा (रजि.) की राष्ट्रीय मंत्रीमंडल एवं कार्यकारिणी बैठक रविवार, 14 जून को सुखेर स्थित भवगीत सेवा सदन में आयोजित होगी। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और ईश वंदना के साथ होगा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप कुमावत ने बताया कि बैठक में संशोधित संविधान पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय महासभा के चुनाव, बजट, संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष युधिष्ठिर कुमावत, महामंत्री सूरजमल अडानिया सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन में समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं परामर्शदाता भी उपस्थित रहेंगे।