‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ की काव्य गोष्ठी आज

Share


उदयपुर :
साहित्यिक संस्था ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार, 14 जून को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगी। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित कवि और शायर कविता, ग़ज़ल, गीत एवं मुक्तक की प्रस्तुतियां देंगे। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच रचनाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। संस्था के सचिव शाद उदयपुरी के अनुसार फादर्स डे के उपलक्ष्य में प्रकाशित ‘पिता’ विषयक विशेष डिजिटल पत्रिका का लोकार्पण भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। पत्रिका में देशभर के रचनाकारों की भावपूर्ण रचनाएं शामिल की गई हैं।