कुमुदिनी भरावा को पीएचडी की उपाधि

Share

उदयपुर, 26 सितम्बर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग की शोधार्थी कुमुदिनी भरावा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने ‘भारतीय समकालीन कला परिदृश्य में कला आयोजनों की सामाजिक प्रासंगिकता; एक समीक्षात्मक अध्ययन’ विषय पर शोध पूरा किया। कुमुदिनी ने अपना शोध कार्य प्रोफेसर हेमंत द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया। शोध के दौरान उन्होंने भारतीय कला परिवेश में आयोजित विभिन्न कला आयोजनों तथा कलाकारों और आमजन पर उनके प्रभाव का समीक्षात्मक अध्ययन किया। कुमुदिनी स्वयं राज्य स्तर पर पुरस्कृत कलाकार हैं और विभिन्न कला आयोजनों में लगातार भागीदारी कर रही हैं। विश्वविद्यालय की ओर से शोध कार्य पूर्ण करने पर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। उनकी उपलब्धि पर कला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जताई।