उदयपुर, 13 जून: युवा लेखिका एवं उद्यमी नित्या सिंघल की पुस्तक “हीलिंग एट होम – नित्या के नुस्खे” का विमोचन रविवार, 14 जून को शाम 6 बजे भुवाणा स्थित थर्ड स्पेस में होगा। आईआईएम से स्नातकोत्तर नित्या, इनसेप्ट डिज़ाइन की संस्थापक एवं उद्योगपति अरविंद सिंघल की पुत्रवधू हैं। पुस्तक में पीढ़ियों से संचित घरेलू ज्ञान और प्राकृतिक उपचारों को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में गुजरात की प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार उपस्थित लोगों से संवाद करेंगी। आयोजन का संयोजन कनिका सांघी एवं भुवनेश्वरी शक्तावत करेंगे, जबकि संचालन श्रद्धा मुर्डिया करेंगी। समारोह में शहर सहित देशभर से आए गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।