उदयपुर, 13 नवम्बर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत 23 नवम्बर को बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर में राज्य स्तरीय समारोह होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि प्रदेश के सभी जनजाति बहुल जिलों में कार्यक्रम होंगे। 15 नवम्बर को संसद भवन और बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान जनजातीय नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के कार्यक्रम भी होंगे।