बोहरा गणेशजी मंदिर में महाअन्नकूट महोत्सव 18 को

Share

महाभोग की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं से शामिल होने का आह्वान
उदयपुर, 13 नवम्बर:
शहर के आराध्य देव श्री बोहरा गणेशजी महाराज के मंदिर में 18 नवम्बर को भव्य महाअन्नकूट महोत्सव एवं महाभोग का आयोजन होगा। विक्रम संवत 2083 के कार्तिक शुक्ल नवमी यानी आंवला नवमी के अवसर पर भगवान को विभिन्न व्यंजनों, फलों और मिठाइयों का भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह आसोलिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री बोहरा गणेशजी मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त पुजारी परिवार की ओर से किया जा रहा है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने और भगवान का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है।