कानोड़ मित्र मंडल के गरबा में राजस्थानी वेशभूषा में झूमे सदस्य

Share


उदयपुर : कानोड़ मित्र मंडल उदयपुर की ओर से गणपति वाटिका, बोहरा गणेशजी मंदिर के पास नवरात्रि गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अभिषेक पोखरना, मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र नंदावत और विशिष्ट अतिथि रोनक हरकावत के स्वागत-सम्मान के बाद माता रानी की आरती से हुआ। मंडल के सदस्यों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में डांडिया और गरबा खेलकर माता रानी की भक्ति की। सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार भानावत और महामंत्री संजय अलावत ने आयोजन की जानकारी दी।