चित्तौड़गढ़, 24 सितम्बर: चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) जाने वाले भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल में टीम लीडर की जिम्मेदारी दी गई है। जोशी ने इसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि 193 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी वाले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात रखने का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र की जनता के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। जोशी ने कहा कि वे इस अवसर का उपयोग देश की सेवा के लिए करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शांति, सुरक्षा, विकास, पर्यावरण और आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होती है।