यज्ञ बंधु की स्वर्णिम हैट्रिक

Share

राजसमंद, 24 सितम्बर: 70वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राजसमंद के यज्ञ बंधु ने लगातार दूसरी बार व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। 20 से 23 सितंबर तक मेवाड़ क्लब के तरणताल में हुई प्रतियोगिता में यज्ञ ने 50, 100 और 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल कर स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भीलवाड़ा में होगी, जहां यज्ञ राजसमंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। लगातार दूसरी बार व्यक्तिगत चैंपियन बनने पर विद्यालय परिवार, कोच भावेश और परिजनों ने खुशी जताई। यज्ञ की उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां दी गईं।