सुरीले गीतों से सजी मुस्कान क्लब की कराओके महफिल

Share

22 कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, 108 श्रोताओं ने लिया आनंद
उदयपुर, 6 जून :
मुस्कान क्लब यूथ वे विजेटेड की ओर से हर तीसरे माह आयोजित होने वाली कराओके महफिल में शनिवार को संगीत और सुरों की खूबसूरत शाम सजी। कार्यक्रम में 22 कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि 108 सदस्यों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बंसीलाल लोहार की ईश वंदना से हुआ। इसके बाद सुधा व्यास ने “रहें न रहें हम”, ईश्वर जैन कौस्तुभ ने “ज़रा नज़रों से कह दो”, हरीश बहादुर सिंह ने “ए मेरी जोहरा जबीं” तथा अशोक कुमार जोशी ने “ये ज़ुल्फ अगर खुल के बिखर जाए” गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इसके अलावा शीला चौधरी, प्रो. विमल शर्मा, वर्षा मेहता, राजकुमार बाफना, ए.के. शर्मा, के.के. त्रिपाठी, हेमा जोशी, मधु वर्डिया, सविता उपाध्याय, मंजू गर्ग, चंद्र सिंह सांखला, चंद्रकांता तिवारी, दिनेश तिवारी, अमर माथुर, कुलबीर सिंह, दिलीप पोरवाल और अरुण चौबीसा ने भी सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी।
मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि के.के. त्रिपाठी के संचालन में क्लब का कराओके ग्रुप प्रत्येक शनिवार को थीम आधारित गीत रिकॉर्ड कर ऑनलाइन साझा करता है। समूह में किसी गीत की पुनरावृत्ति नहीं होती, जिससे सदस्य नियमित रियाज और नए गीतों के अभ्यास के लिए प्रेरित रहते हैं। क्लब द्वारा प्रत्येक तीसरे माह के प्रथम शनिवार को मंचीय कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा निरंतर जारी रखी जाएगी।