पुष्कर पुरोहित बने प्रेसिडेंट, पियूष कोठारी सेक्रेटरी व राधिका सोमानी ट्रेजरर नियुक्त
उदयपुर, 24 जून: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बीसीआई अल्फा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह कार्यकारिणी 1 जुलाई से दिसंबर 2026 तक कार्य करेगी।
नई टीम में पुष्कर पुरोहित को प्रेसिडेंट, रंजना भाटी एवं दिलीप बालचंदानी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ऐकार्थ पुरोहित को वाइस प्रेसिडेंट, जीवन सिंह सोलंकी को जनरल सेक्रेटरी, पियूष कोठारी को सेक्रेटरी, सी.पी. शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी, राधिका सोमानी को ट्रेजरर तथा लोकेश जोशी को जॉइंट ट्रेजरर नियुक्त किया गया है। वहीं भरत पुरस्वानी एवं विपुल जोशी को स्पोक्सपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा विभिन्न समितियों में रीना गोस्वामी, कन्हैया राजगोपाल, रतन सिंह सोलंकी, अंकित सिसोदिया, अनुराग ऐरन, विजय कुमावत, योगेश नागदा, अरुण चौबीसा, डॉ. आशीष सामर, मनीष जोशी और महेश सिंहवी को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। विप्लव जैन एवं देवेन्द्र सिंह करीर को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।
मुकेश माधवानी ने विश्वास जताया कि नई टीम अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। नवनियुक्त प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित ने कहा कि बीसीआई अल्फा सदस्यों के बीच नेटवर्किंग, सहयोग और व्यवसायिक विकास को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगा।