गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में नए एमबीबीएस विद्यार्थियों का स्वागत, व्हाइट कोट सेरेमनी हुई

Share

उदयपुर, 23 अक्टूबर: गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 19वां ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गीतांजलि यूनिवर्सिटी के नर्मदा देवी सभागार में हुए आयोजन में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि गीतांजलि समूह के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अच्छे चिकित्सक बनने के साथ अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरप्रीत सिंह ने अस्पताल की सुविधाओं, जबकि डॉ. मनजिंदर कौर ने पाठ्यक्रम की जानकारी दी। डॉ. जितेंद्र जींगर ने रैगिंग के प्रति संस्थान की जीरो टॉलरेंस नीति बताई। व्हाइट कोट सेरेमनी में वरिष्ठ प्राध्यापकों ने नए विद्यार्थियों को श्वेत एप्रन पहनाए।