संगठन विस्तार और श्रमिक हितों पर हुई चर्चा, नए दायित्वों के लिए किया सम्मानित
उदयपुर, 11 जुलाई: राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली से शनिवार को सीकर और सलूम्बर जिले के इंटक पदाधिकारियों ने उदयपुर स्थित इंटक कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के विस्तार, श्रमिक हितों और विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सीकर इंटक के जिलाध्यक्ष रणवीर लाखनी ने श्रीमाली के निवास पहुंचकर साफा, माला और उपरणा पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, सलूम्बर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौतम लाल मीणा ने इंटक कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात कर जिले की जिम्मेदारी सौंपने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर यूथ इंटक जिलाध्यक्ष भेरूलाल सोनावत, इंटक सेवा दल के जिलाध्यक्ष नारायणलाल मीणा तथा गोलचा माइंस के श्रमिक प्रतिनिधियों ने भी श्रीमाली का स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष श्रीमाली ने सभी पदाधिकारियों को नए दायित्वों के निर्वहन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कार्यालय प्रभारी खुशवेंद्र कुमावत, कार्यालय सचिव सुरेश श्रीमाली और कार्यालय सहायक यशवंत श्रीमाली भी उपस्थित रहे।