अंगदान से आठ लोगों को मिल सकता है नया जीवन

Share

उदयपुर, 3 अगस्त: राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी और विधायक ताराचंद जैन ने अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया। कार्यक्रम में अंगदान जागरूकता, वैज्ञानिक पहलुओं और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने ऑर्गन रिट्रीवल टीम के कार्यों की सराहना की, जबकि नोडल अधिकारी डॉ. तरुण रलोत ने ब्रेन डेथ, अंगदान की कानूनी प्रक्रिया और प्रत्यारोपण की आवश्यकता पर जानकारी दी। कार्यक्रम में 100 से अधिक चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों ने अंगदान की शपथ ली तथा उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों और अंगदाताओं के परिजनों का सम्मान भी किया गया।