उदयपुर , 3 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उदयपुर में सामूहिक भागीदारी से 300 फीट लंबे और 18 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे को रंगने के लिए ‘रंग दे उदयपुर’ अभियान शुरू किया गया है। 3 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान में छात्र, कलाकार, आरडब्ल्यूए, व्यापारी, डॉक्टर और आम नागरिक अपनी भागीदारी निभाएंगे। भूमिका एंटरप्राइज की सीईओ नंदिनी तनेजा ने कहा कि यह केवल कला परियोजना नहीं, बल्कि शहर की एकता और देशभक्ति का उत्सव है। अभियान का संचालन अर्बन स्केचर्स करेगा और 15 अगस्त को तैयार तिरंगे का भव्य अनावरण किया जाएगा।