गरबा उत्सव में झूमे 1000 से अधिक प्रतिभागी

Share

उदयपुर। उद्यमी महिला एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम भव्य गरबा उत्सव अपार उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एसोसिएशन द्वारा पहली बार आयोजित इस महोत्सव में लगभग 1000 से अधिक लोगों की सहभागिता रही। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं, युवाओं और परिवारों ने डांडिया और गरबा की धुनों पर देर रात तक समां बांधे रखा। अतिथियों में उपमहापौर पारस सिंघवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, भाजपा जिला मंत्री खुशबू मालवीय के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स रमा शर्मा और रियान जाट शामिल रहे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों व प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, प्रतिभागियों और शहरवासियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पहले ही आयोजन को मिले इस ऐतिहासिक जनसमर्थन से पूरी टीम अत्यंत उत्साहित है।