2 वर्षों में 1600 से अधिक रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण

Share

उदयपुर, 23 मार्च : पारस हैल्थ उदयपुर ने रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले दो वर्षों में 1600 से अधिक सफल सर्जरी पूरी की हैं। इस अवसर पर ‘UDAI’ पहल का आयोजन किया गया, जिसमें राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी मुख्य अतिथि रहीं।
कार्यक्रम में रोबोटिक-असिस्टेड तकनीक के बढ़ते उपयोग और सर्जरी की सटीकता व बेहतर परिणामों में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। अस्पताल के सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशीष सिंघल ने बताया कि इस तकनीक से सर्जरी अधिक सटीक होती है और मरीजों की रिकवरी बेहतर रहती है।
फेसिलिटी डायरेक्टर डॉ. प्रसून कुमार ने कहा कि तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपचार की गुणवत्ता को नई दिशा दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि अस्पताल ने पिछले 12 वर्षों में 13 हजार से अधिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर अपनी विशेषज्ञता स्थापित की है।