उदयपुर, 11 मई: Geetanjali Dental and Research Institute द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस गतिविधियों के तहत “स्वस्थ जीवन चुनें, तंबाकू नहीं” विषय पर अंतरविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क दंत परीक्षण सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. संगीता गुप्ता ने किया।