उदयपुर, 11 मई: विज्ञान भारती उदयपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर “भारतीय विज्ञान–संघर्ष, सफलता और निर्माण” विषय पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित की गई।
गुरु नानक कन्या महाविद्यालय, टीलाखेड़ा विद्यालय एवं सेक्टर-4 विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परंपरा, वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं ऑपरेशन शक्ति पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।